भारत भूमि (अजमेर) समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन ने आज संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के 76वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत 111 कंबल विभिन्न वार्डों में जाकर वितरित किए गए . इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जेएलएन अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया . इसके उपरांत विभिन्न वार्डों में जाकर मरीज को स्वयं कंबल भेट कर उनका आशीर्वाद लिया और मौजूद लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरित रहने को आग्रह किया. इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के द्वारा 11 व्हील चेयर और 11 लिटरेचर अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध कराए गए. गौरतलब बात है जवाहर फाउंडेशन के द्वारा जल्दी अस्पताल परिसर में स्वाभिमान भोज– एक रुपए में भोजन भोजनशाला लगभग बनकर तैयार है और आगामी दिनों में विधिवत इसका उद्घाटन कर मरीजों एवं मरीज के परिजनों को लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा . इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल सांवरिया मेडिकल सुपरीटेंडेंट अरविंद खरे और समाजसेवी अतुल अग्रवाल मौजूद थे।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
