Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

एनीमिया मुक्त राजस्थान पर संभागीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अजमेर (भारत भूमि) अजमेर संभाग में एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें एवीडेंस एक्शन संस्था की टेक्नीकल सपोर्ट ऑफिसर श्रीमती अंजना गौड़ के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। राजस्थान में एनीमिया का प्रसार, कार्यक्रम की आवश्यकता तथा कार्यक्रम की समस्त जानकारी संपूरक, लौह तत्व युक्त आहार, एनीमिया की जांच, उपचार तथा शक्ति दिवस का आयोजन, रिपोर्टिंग आदि की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में अजमेर संभाग के जिलों से अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प.क.), डीपीसी, जिला आशा समन्वयक, संगणक एवं सांख्यिकी अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों को संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने संबोधित करते हुए एनीमिया मुक्त राजस्थान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में संभाग के अधीन जिलों केे अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. रामलाल, डॉ. लोकेश, डॉ. जितेन्द्र, डॉ. शीशराम, डॉ. संजय उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा जिला तथा ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।