नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद में शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय- नान्दला अजमेर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रागंण में स्थित मंदिर में सनातन धर्म के विधि-विधान अनुसार भगवान कार्तिकय एवं गणेश जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरिराज रेवाड़ ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में वर्षो पहले मंदिर का निर्माण कराया गया था।समयानुसार कुछ मूर्तियाँ पुरानी होने पर खण्डित हो गयी थी। विद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के सहयोग से इस पूनित कार्य को सम्पन्न कराया जा रहा है। इस अवसरपर विद्यालय में विशेष साज-सज्जा की गई।मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विद्यालय के प्राचार्य श्री रेवाड़ व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती संगीता रेवाड़ के द्वारा की गयी। प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहर्त 12 बजकर 25 मिनट पर की गई ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी सपरिवार सम्मलित हुए। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान का शुभारम्भ कल शाम 8.00 बजे से रात्रि 2.00 तक चला। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी किया। भजन संध्या में पंडित श्री राजेश शर्मा एवं भवानी प्रसाद शर्मा (डूंगरी कलां) तथा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी शिरकत की। विद्यालय के सह शैक्षणिक प्रभारी अरविन्द पूनिया ने बताया कि बच्चे अपनी आस्था के अनुसार नियमित रूप से मंदिर में आकर पूजा अर्चना करते हैं तथा महाशिव रात्रि, श्री कृष्ण जन्माष्टमी और बंसत पंचमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। विद्यालय के उप प्राचार्य श्री हरदयाल मीणा ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत मंदिर के प्रागंण में किचन गार्डन तैयार किया गया है जिसमें उत्पादित ताजा सब्जियों का इस्तेमाल विद्यालय की मेस में किया जाता है। यहां पर उगाई गई सब्जियों में किसी भी प्रकार के रसायनिक खाद, कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर एक कमेटी बनायी गई जिसमें सचिन्द्र प्रसाद, धनपत राज कश्यप, रवि पाटीदार, श्रीमती रविना यादव, अनिल सूरतरामका, पंकज वर्मा और मनोज कुमार मीणा शामिल रहे। कस्बे के गण मान्य नागरिक श्रवणसिंह रावत, रतीराम बेनीवाल, अनुज कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। श्री हरदयाल मीणा, उपप्राचार्य समस्त कार्यक्रम के प्रभारी रहे। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों एवं कस्बे के गण मान्य लोगों ने भण्डारे में प्रसादी ग्रहण की ।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
