Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने किया नारेली एवं फारकिया शिविर का निरीक्षण, पात्र किसानों को यूनीक आईडी नंबर हो जारी

अजमेर (भारत भूमि) जिला कलेक्टर श्री लोक बन्धु ने गुरुवार को ग्राम पंचायत नारेली एवं फारकिया में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की। समस्त किसान आवश्यक रूप से फॉर्मर रजिस्ट्री करवाएं। इससे सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त होता रहेगा।

जिला कलेक्टर श्री लोक बन्धु ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करें। ई केवाईसी करावें, टीकाकरण सुनिश्चित करें एवं पशु विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत अधिकाधिक पशुपालकों के पशुधन का बीमा कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने को कहा। समाज कल्याण विभाग को शिविर में आने वाले पात्र आगंतुकों के पेंशन सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि जिस प्रकार आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान का दस्तावेज है उसी प्रकार फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड कृषकों के डेटाबेस का दस्तावेज है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित शिविर प्रभारी से नियमित शिविरों की मॉनिटरिंग करते हुए अधिकाधिक फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

फारकिया में जिला कलेक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद श्री देवीलाल यादव के साथ किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री दस्तावेज वितरित किए। यहां निक्षय पोषण योजना के लाभार्थी श्री महावीर को पोषण किट भी वितरित किया गया। स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में प्रधानाचार्य का नवाचार पेड बर्निंग भट्टी तथा बाल वाटिका की सराहना की। पोषाहार की व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई। कक्षा 4 के छात्र पुष्पेंद्र को प्रयास गणित कार्य पुस्तिका तथा कक्षा 5 की छात्रा करिश्मा को आरोही व अवरोही क्रम के बारे में पूछा गया।

इस दौरान सरपंच श्रीमती गंगा गुर्जर एवं श्रीमती सोनू पडियार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल, उपखंड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी सहित संबंधित अधिकारी, किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में गुरूवार 7 फरवरी को अजमेर की नारेली, अंराई की कटसूरा, भिनाय की धातोल, केकडी की सरसडी, किशनगढ़ की सिलोरा, नसीराबाद की फारकिया, पीसागंन की मकरेडा, पुष्कर की खोरी, रूपनगढ़ की मोतीपुरा, सरवाड की गोयला, सावर की गोरधा, टाटोटी की सराना में केम्प होंगे। आगामी 10 से 12 फरवरी तक अजमेर की अजयसर, अंराई की अंराई, भिनाय की बडगांव, केकडी की गुलगांव, किशनगढ़ की मालियों की बाडी, नसीराबाद की भवानीखेडा, पीसागंन की भगवानपुरा, पुष्कर की तिलोरा, रूपनगढ़ की अमरपुरा, सरवाड की शेरगढ, सावर की आलोली, टाटोटी की जोताया में केम्प होंगे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।