नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) सोमवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय – नान्दला, अजमेर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
ओवर हेड प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय के बहुउदेशीय कक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का आरम्भ नियत समय पर 11.00 बजे हुआ । विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरि राज रेवाड़ ने अपने उद्बोधन में छात्र – छात्राओं को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के प्रति डर और तनाव को कम करना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार यह कार्यक्रम छात्रों के लिए परीक्षा को एक उत्सव की तरह महसूस करने का अवसर देता है । श्री रेवाड़ ने आगामी 15 फरवरी, 2025 को आरम्भ होने वाली CBSE बोर्ड की परीक्षा के
लिए कक्षा 10 व 12 के छात्र – छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाऐं दी । विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा में सफलता पाने के मूल मंत्र को आत्मसात् किया। शाला के विद्यार्थियों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए विशेष उत्साह देखा गया। विद्यालय के उप प्राचार्य महोदय श्री हरदयाल मीणा ने समस्त छात्र-छात्राओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुझाये गये विभिन्न उपायों को अपनाकर परीक्षा में सफलता पाने का संदेश दिया ।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
