नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर पालिका की ओर से गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित शिव मंदिर के निकट जनता दरबार का आयोजन किया जिसमें प्रशिक्षु आई ए एस महिमा कसाना तथा नगर पालिका ई ओ पिंटू लाल जाट ने क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका द्वारा आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में नगर पालिका क्षेत्र वासियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए उपस्थित अधिकारीयों को क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके जल्द ही निराकरण किए जाने की मांग की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आई ए एस महिमा कसाना एवम नगर पालिका ईओ पिंटू लाल जाट ने बताया कि जनता दरबार में आए क्षेत्र वासियों ने मुख्य रूप से बिजली और पानी से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया जो डीस्काम तथा पी एच ई डी विभाग से संबंधित हैं इस सम्बंध में दोनों विभागों से बात कर उक्त समस्याओं के शीघ्र ही निराकरण किए जाने के प्रयास करेंगे अधिकारीयों ने सीवरेज की साफ सफाई करवा कर उक्त समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया जनता दरबार में पूर्व उपाध्यक्ष शंभू साहू ,महेश खींची, ठेकेदार राजेश शर्मा, मुकेश माथुर, मनीष कुमार मीणा, निकिता कोरानी, ललिता प्रेम, सुख रियाड़, अक्षय सोनी, आकाश घुस्सर, महेंद्र चौहान, लीला धर भाटी सहित नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों ने शिरकत की ओर जनता दरबार के आयोजन की सराहना की
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
