Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

जवाहर नवोदय विद्यालय में सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा आरम्भ

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी )शनिवार को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय-नान्दला, अजमेर में सी.बी.एस.ई. बोर्ड की दसवी कक्षा की परीक्षा प्रारम्भ हुई।नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ ने प्रातःकालीन सभा के दौरान आयुक्त राजेश लखानी, (IAS) नवोदय विद्यालय समिति का कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के नाम शुभकामना संदेश पढ़ कर सुनाया। आयुक्त ने बताया कि परीक्षा जीवन का अभिन्न अंग है परीक्षा के दिनों में शांत रहे एवं आत्मविश्वास व आत्म संयम के साथ परीक्षा में शामिल हों। उन्होने परीक्षा के दिनों में सतुलित आहार लेने के साथ भरपुर नींद लेने पर जोर दिया। छात्र-छात्राएँ अपने द्वारा की गयी तैयारी पर विश्वास रखें एवं परीक्षा में सफलता पाने में सक्षम अपनी सामर्थ का लोहा माने। आयुक्त ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और समस्त नवोदय विद्यालय समिति परिवार का छात्र-छात्राओं के कल्याण में अथक व समर्पित प्रयास के लिए आभार जताया। आयुक्त महोदय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सच्ची सफलता मात्र अच्छे परिणाम हासिल करने में नहीं बल्कि मेहनत व ईमानदारी से प्रयास करने में हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा में शामिल हों और अपने ऊपर किसी भी तरह के दबाव को हावी ना होनें दें। आयुक्त ने छात्र-छात्राओं का उनके द्वारा की गयी मेहनत का अच्छा परिणाम लाने व स्वर्णिय भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के प्राचार्य गिरीराज रेवाड़ ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को दही, पेड़ा खिलाकर व साथ ही एक पेन भेंट कर परीक्षा में सफल होने का आर्शीवाद व शुभकामनाएँ दी। परीक्षा के केन्द्र के लिए सबिनी होने से पूर्व प्राचार्य रेवाड़ ने समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान ध्यान रखी जाने वाली विशेष हिदायत व निर्देश दिए। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्रा प्रातः 9 बजे सभी गुरूजनों से आर्शीवाद व शुभकामनाएं लेकर परीक्षा केन्द्र आर्मी पब्लिक स्कूल, नसीराबाद के लिए रवाना हुए। विद्यालय के प्राचार्य रेवाड़ ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जनवि-नान्दला, अजमेर सी. बी.एस.ई. के द्वारा परीक्षा केन्द्र बनाया गया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय व क्यूनमेरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के कक्षा 10वी की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा दी। इस अवसर पर अंग्रेजी विषय अध्यापक अरविन्द पुनिया व सचिन्द्र प्रसाद सिंह के अलावा हरदयाल मीणा उप प्राचार्य विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका श्अलका कुलश्रेष्ठ, धर्मवीर, योगेन्द्र सिंह चौधरी, रविना यादव, व धनपत राज कश्यप मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।