अजमेर (भारत भूमि) लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग 2 का संभागीय अधिवेशन 2 मार्च को सूचना केंद्र में संभागीय अध्यक्ष लायन अमितप्रभा शुक्ला की अध्यक्षता में सेवा एवं संस्कार की भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब अजमेर वेस्ट के तत्वावधान में होने वाले इस अधिवेशन में संभाग के समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्लब्स भाग लेंगे । जिसमें संभाग के अधीन आने वाले सभी क्लब अध्यक्ष द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी । क्लब अध्यक्ष लायन चरणप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रातः 10 बजे रजिस्ट्रेशन एवं फेलोशिप होगा । उससे पूर्व 9 बजे बजरंगगढ़ सर्किल से लायंस इमेज की रैली निकाली जाएगी , जो विभिन्न मार्गों से होती हुई सूचना केंद्र में समाप्त होगी । कार्यक्रम संयोजक लायन सोमरत्न आर्य ने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांत 3233 जी 1 की पूर्व प्रांतपाल लायन रश्मि गुप्ता, मुख्य वक्ता उपप्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, लायन सतीश बंसल होंगे । अधिवेशन में प्रांतीय पदाधिकारियों, पूर्व प्रांतपालगण, सम्भागीय अध्यक्ष, संभाग के सभी क्लब्स के सदस्य भाग लेंगे । अधिवेशन की तैयारियों एवं सुचारु व्यवस्था के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
