Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

नगर भ्रमण को निकले श्याम बाबा

 

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)श्री श्याम कृपा मंडल द्वारा गुरुवार को निकाले गए श्रीखाटू वाले श्याम बाबा के नगर भ्रमण में शहर के श्याम प्रेमीयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्री श्याम कृपा मंडल नसीराबाद के सुरेश तोलानी ने बताया कि फागुन माह में श्याम बाबा के नगर भ्रमण का कार्यक्रम मंडल द्वारा आयोजित किया गया श्याम बाबा के इस नगर भ्रमण में शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओ ने भाग लिया तथा नाचते गाते हुए और DJ की धुन पर थिरकते हुए बाबा की पालकी लेकर चले कई श्रद्धालुओं ने के दौरान तरह-तरह स्वांग रचे तथा नृत्य किया श्याम बाबा का नगर भ्रमण गांधी चौक स्थित श्री नृसिंह मंदिर से प्रारंभ हुआ जो शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ पेट्रोल पंप स्थित महाकाल शिव मंदिर पर समाप्त हुआ नगर भ्रमण का मुख्य मार्ग पर कई लोगों ने पुष्प वर्षा एवं अल्पाहार देकर स्वागत किया नगर भ्रमण के दौरान माता और बहनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया नगर भ्रमण के समापन पर महाकाल मंदिर में हरिहर मिलन तथा भस्म आरती का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया श्याम बाबा के नगर भ्रमण के दौरान नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में सिटी थाना प्रभारी हुकम गिरी नसीराबाद सदर थाना अधिकारी अशोक विशु श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह सहित सिटी थाना सहायक उप निरीक्षक अर्जुन सिंह आसूचना अधिकारी रिंकू मीणा हैड कांस्टेबल सुलेमान हैड कांस्टेबल सुरेश मीणा हेड कांस्टेबल कालूराम कास्टेबल प्रवीण कुमार सहित माकूल पुलिस व्यवस्था थी

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।