Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

एस एन पब्लिक स्कूल एवं हॉस्टल में लगाई गईं साइंस व मैथ्स एग्जिबिशन

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शुक्रवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर स्थानीय पलसानिया रोड स्थित एस एन पब्लिक स्कूल एवम के आर कोचिंग क्लासेज के संयुक्त तत्वाधान में साइंस व मैथ्स एग्जिबिशन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नसीराबाद सिटी थाने के हेड कांस्टेबल कालूराम चौधरी थे जबकि विशिष्ट अतिथिके रुप में सिटी थाने के कांस्टेबल गजानंद जीवराज ललित एवं आ सूचना अधिकारी रिंकू के साथ ही साथ ही एडवोकेट मोहम्मद जावेद, मेजर कमलेश कैंट एरिया स्कूल के व्याख्याता धर्मपाल गुर्जर और के आर क्लासेज के इतिहास विशेषज्ञ संजय सोनी मौजूद रहे कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों शैलेन्द्र गोयल ,श्याम सांखला,दिलीप सेन, योगेन्द्र बुलचन्दानी,जितेंद्र बालोत ,अनिल पवार आदि सम्मिलित हुए श्री नामदेव शिक्षण संस्थान के सचिव और एस एन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद शर्मा तथा डायरेक्टर और प्रधानाध्यापक कानाराम चौधरी के द्वारा सभी अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया प्रधानाध्यापक कानाराम चौधरी द्वारा विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक उत्कृष्ट मॉडलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियो ने मानव जीवन में विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा गणित के महत्व को दर्शाया साइंस एंड मैथ्स एग्जिबिशन में आए 50 + से ज्यादा एक्जीबिट मॉडल्स के बीच प्रथम ,द्वितीय और तीसरे स्थान के मॉडलों को सर्व सम्मति से चयन कर उन्हें एस एन पब्लिक स्कूल द्वारा पुरस्कृत किया गया एग्जिबिशन में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को एस एन पब्लिक स्कूल और के आर कोचिंग क्लासेज की तरफ से अचीवमेंट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में शिक्षिका सरोज , कोमल ,सुमन ,प्रतिभा व शिक्षक जागृत ,संयम ने व्यवस्था सुचारु रूप से बनाये रखने में पर्याप्त सहयोग दिया श्री नामदेव शिक्षण संस्थान की अध्यक्ष जया कुमारी ने अभिभावकगण व विद्यार्थियों को साइंस एंड मैथ्स एग्जिबिशन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।