Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास अजमेर मे द्वितीय सृजन विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी समारोह हुआ आयोजित

भारत भूमि (अजमेर)  माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास, अजमेर में द्वितीय सृजन विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह मे मुख्य अतिथि श्री विनोद दत्त जोशी जी (भारत स्काउट गाईड राजस्थान पोस्ट ए.एस.ओ.सी) , और श्री नरेंद्र सिंह जी (सी.ओ. अजमेर भारत स्काउट गाईड राजस्थान) रहे। अध्यक्ष श्रीमान् रवि तोषनीवाल जी , सचिव श्रीमान् बालमुकुंद जी माहेश्वरी, अन्य सदस्य उपाध्य्क्ष श्रीमान् अशोक जी लखोटिया, जॉइंट सेक्रेटरी श्याम सुंदर माहेश्वरी  आदि  सभी सदस्यों का शंख नाद के साथ भव्य स्वागत किया गया । इन्होंने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया ।

इस प्रदर्शनी मे कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । कला प्रदर्शनी मे मुख्य आकर्षण द्वादश ज्योतिर्लिंग रहें । विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर अपने प्रतिदर्श (मॉडल) प्रस्तुत किए । छात्रों ने अपने मॉडल के वैज्ञानिक पहलुओं को विस्तार से समझाया, विद्यालय प्रबंधक ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया , और कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों की सराहना की । विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्रीमान् राजीव कुमार मिश्रा जी द्वारा आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर उनका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में अध्यापिका नीता भाटी , वर्तिका माथुर , निधि चौहान , पायल उबाणा , स्वाती अग्रवाल और नम्रता तंवर की मुख्य सहभागिता रही एवं सभी शिक्षकों का सहयोग रहा ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।