Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

साईं एग्ज़ोटीका सोसायटी में सुन्दरकांड पाठ करवाया गया

अहमदाबाद (भारत भूमि ब्यूरो) अहमदाबाद में नानाचिलोड़ा न्यू शाही बाग स्थित साईं एग्ज़ोटीका सोसायटी में शनिवार रात 8 बजे सुन्दरकांड का पाठ करवाया गया। सुन्दरकांठ पाठ साईं सोसायटी में ही रहने वाले राजा भाई (चाइनीज़ वाले) की तरफ से रखवाया गया। सुन्दरकांड पाठ मे सोसायटी के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। सोसायटी में रहने वाली महिलाओं एवं पुरुषों ने सुन्दरकांड पाठ का लाभ उठाया। पाठ सम्पन्न होने के बाद आरती की गयी और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

राजा भाई हर महीने आने वाले चांद पर कभी पुज्य लाल साईं का बहराना साहिब रखवाते हैं तो कभी कोई अन्य प्रोग्राम कराकर प्रसादी वितरण करवाते रहते हैं। उनके द्वारा एैसे धार्मिक कार्य करवाते रहने से सोसायटी में भक्ति का माहौल बना रहता है।

माना जाता है कि सुन्दरकांड का पाठ करने वाले भक्त को हनुमानजी बल प्रदान करते हैं। उसके आसपास भी नकारात्मक शक्ति भटक नहीं सकती, इस तरह की शक्ति प्राप्त करता है भक्त। यह भी माना जाता है कि जब भक्त का आत्मविश्वास कम हो जाये या जीवन में कोई काम ना बन रहा हो तो सुन्दरकांड का पाठ करने से सभी काम अपने आप ही बनने लगते हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।