Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के विधि विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अजमेर (भारत भूमि) कार्तिक शर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के विधि विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के सभी विधार्थियो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । प्रतियोगिता का विषय “सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता “ रखा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शिव प्रसाद ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं । महिलाएं ही समाज की मुख्यधारा को मज़बूत बनाने में अहम योगदान निभा रहीं है और उनके योगदान के बिना समाज अधूरा है । महिलाएं न केवल घर परिवार की देखभाल कर रही हैं बल्कि वे समाज की आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । लेकिन फिर भी महिलाओं को समाज में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें समाज में समानता और न्याय की ज़रूरत होती हैं । वे घरेलू हिंसा यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं का शिकार होती है ।

प्रो शिव प्रसाद ने विधार्थियो से इस अवसर पर शपथ ग्रहण कराई कि वे विधि के विधार्थी होने के नाते महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे और उनकी शिक्षा स्वास्थ्य व आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे । कार्यक्रम में विधि विभाग की अतिथि शिक्षक सुमन शर्मा, नेहा शर्मा व डॉ रामेश्वर चौधरी ने भी समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण व सविधान में उल्लेखित प्रावधानों पर प्रकाश डाला । विधार्थियो में कृति, महिमा, रूबीना , मनीषा, दिनेश भाटी, दिनेश चौधरी , अब्दुल योगिता विजयलक्ष्मी हर्षिता राकेश जींगर आदि ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया व महिलाओं को समाज में समानता न्याय प्रदान करने का संकल्प लिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।