Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

छावनी परिषद वेरीड बोर्ड की साधारण सभा आयोजित क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा की उपस्थिति में लिए गए विकास कार्यों हेतु अहम निर्णय

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)छावनी परिषद सभागार में वेरीड बोर्ड की साधारणम सभा बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमे नागरिक क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों हेतु सहमती बनी वेरीड बोर्ड की मीटिंग सोमवार को छावनी परिषद सभागार में आरंभ हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया सहित छावनी परिषद स्टाफ के लोग मौजूद रहे छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी  डॉ नीतीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मीटिंग में नागरिक क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर कई निर्णय लिए गए हैं उन्होंने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण , गंदे पानी की आपूर्ति और सड़कों की मरम्मत को लेकर निर्णय लिए गए हैं वहीं क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा ने रामसर रोड के निर्माण, फूल सागर झील के पास की सड़क के निर्माण और खेल मैदान के लिए विधायक कोष से 15 लाख रुपए और गौशाला की चहर दीवारी एवं शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की है विधायक कोष से जितनी राशी आएगी छावनी परिषद द्वारा उसका तीन गुना धन खर्च कर यहां खेल मैदान का निर्माण करवा ने के साथ ही शहर में उच्च स्तर का बेड मिनटन कोर्ट बनवायेगी जहां पर प्लेयर्स की सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा, गांधी चौक क्षेत्र स्थित नेहरू पार्क हेतु 5 .50लाख रुपए सेक्शन किए गए हैं जिससे पार्क का सुधार होगा और यहां ओपन जिम बनाया जाएगा, सरदार पटेल उद्यान मे घास लगाने के साथ ही महिलाओं और वृद्धों के लिए वज़ीबो बनाए जाएंगे साथ ही कोटा रोड पर छावनी परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर पोस्टल कालोंनी और एम डी टॉवर के निकट पब्लिक पार्क और चौक बनाए जाएंगे शहर में गंदे पानी की आपूर्ति को सुधारने के लिए पूर्व में 70 लाख सेक्शन किए गए थे अभी 60 लाख सेक्शन किए गए हैं ताकि लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिले इसके अतिरिक्त शहर भर में 24 स्थानों पर कचरा पात्र बनाए गए हैं जो उच्च गुणवत्ता से निर्मित कराए गए हैं बोर्ड मीटिंग में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार विधायक रामस्वरूप लांबा बैरियटबोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदिया अधिशासी अधिकारी डॉ नितिश गुप्ता छावनी परिषद वेरीड बोर्ड की सहित अन्य लोग मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।