Logo
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...

गर्मी के दिनों में नहीं रहे पानी की कमी, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए निर्देश, लोहागल और माकड़वाली की दो टंकियां होगी जल्द पूर्ण, अवैध नल कनेक्शनों पर करें लगातार कार्यवाही

अजमेर (भारत भूमि)– गर्मी के मौसम में सुचारू जलापूर्ति के सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। गर्मी से पहले ही समस्त व्यवस्थाओं की जांच कर पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। गर्मी के दिनों में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में आगामी गर्मी के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अमृत योजना 2.0 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पेयजल आपूर्ति की उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। पेयजल को लेकर आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरकार ने पेयजल को प्राथमिकता पर रखकर पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है। उसी के अनुरूप परिणाम सामने आने चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेयजल पाईप लाईन के अंतिम सिरे तक पानी पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी है। साथ ही समस्त परिवारों के लिए समान रूप से पेयजल उपलब्ध रहे। इसके लिए क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शनों के विरूद्ध अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। दरगाह सम्पर्क सड़क तथा दरगाह क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों की लगातार शिकायतें मिल रही है। इन क्षेत्रों में अवैध नल कनेक्शनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। जांच दल गठित कर अवैध कनेक्शनों को हटाने की कार्यवाही करें। आदतन अवैध कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्यवाही भी की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोहागल, माकड़वाली, हाथीखेड़ा, कनाड़ी तथा तलाई क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बड़े अन्तराल से होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई है। इन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई नियमित करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त पेयजल से वंचित क्षेत्रों में भी टैंकरों के माध्यम से नियमित पानी उपलब्ध रहे। स्थानीय निवासियों को पेयजल को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जोन के अनुसार लगने वाले बल्क मीटर की मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने कहा कि पर्याप्त प्रेशर के साथ पेयजल सप्लाई करने के लिए विभिन्न स्थानों पर उच्च जलाशयों के निर्माण करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृतियां जारी की गई थी। आगामी गर्मी से पहले इन टंकियों के निर्माण के कार्यवाही पूर्ण करें। माकड़वाली और लोहागल में निर्माणाधीन पानी की टंकी के कार्य को आरंभ कर जल्द ही पूर्ण करें। इसी प्रकार मिलिट्री स्कूल में पानी की टंकी का निर्माण कार्य तत्काल आरंभ करें।
उन्होंने कहा कि पेयजल पाईप लाईन के लिकेज रोकना अति आवश्यक है। पेयजल सप्लाई के समय पेट्रोलिंग के लिए दल गठित करें। पाईप लाइन के लिकेज को तत्काल ठीक करवाएं। क्षेत्र के विभिन्न हैण्डपंपों की भी जांच होनी चाहिए। बंद एवं खराब हैण्डपम्पों को दुरस्त करने के लिए अभियान चलाएं।
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।