Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

आज सांय 5 बजे से स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट जतोई दरबार नगीना बाग से चेटीचंड पखवाडा महोत्सव-2025 के शुभारंभ संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन से

अजमेर (भारत भूमि)– पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में ग्यारवां 17 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव-2025 पंचायतों, धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों व सिन्धी विद्यालयों के सहयोग से आज शुक्रवार 21 मार्च को सांय 5 बजे से स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट जतोई दरबार नगीना बाग में संत महात्माओं के धर्म ध्वजा पूजन से किया जायेगा।

संयोजक राजेश खटवाणी व राहुल ठारवाणी ने बताया कि आराध्यदेव झूलेलाल भगवान की 21 फिट की प्रतिमा जतोई दरबार लगाई गई थी उसके बाद प्रतिवर्ष पखवाड़े की शुरूआत यहीं से प्रारम्भ की जाती है। शुभारंभ सिन्धी में हनुमान चालिसा के पाठ किया जायेगा।

संतो द्वारा होगी धर्म ध्वजा –

अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संतो द्वारा सिन्ध की पहचान शहनाई वादन व छेज के साथ सामूहिक धर्मध्वजा पूजन से होगा, जिसमें श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्करराज के महंत हनुमानराम जी, ईश्वर मनोहर उदासीन अ्राश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन, सांई गौतम, श्रीराम विश्वधाम के सांई अर्जुनदास, गोविन्द तुलसी धाम के स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम दरबार के स्वामी आत्मदास, प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी रामप्रकाश, प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर के दादा नारायणदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, सांई बाबा मन्दिर के ट्रस्टी महेश तेजवाणी, गीता मन्दिर के भाई भीष्म देवजाणी सहित समाजबंधु उपस्थित रहेंगे।

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 17 दिवसीय 21 मार्च से 6 अप्रेल 2025 तक विभिन्न क्षेत्रों में चेटीचंड पखवाड़े की धूम रहेगी।

चेटीचंड पखवाड़े में 22 मार्च को होंगे यह कार्यक्रम:-

सांय 5 बजे से, हेमू कालाणी जयंती पूर्व संध्या पर दीपदान, भारतीय सिंधु सभा द्वारा, स्थान: महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार, कैलाश लखवाणी अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, मंत्री महेश टेकचंदाणी रहेंगे।

सांय 6 बजे से टेलेन्ट शॉ-नृत्य-लॉडा गीत, ताम प्रतियोगिता-सिंधी फूड फेस्टिवल सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धी लेडीज क्लब, सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट सांई बाबा मन्दिर द्वारा, अजय नगर, हेमा साधवाणी, कवंलप्रकाश किशनानी, दिशा किशनानी, महेश तेजवाणी, प्रेम केवलरमाणी रहेंगे।

सायं 6.30 बजे, ’एक शाम वरूणदेव के नाम’, राष्ट्रीय जन सेवा समिति परिवार द्वारा, स्थान: स्वामी टेउॅराम मन्दिर, मां देवी मेंशन (मीना मेंशन) के पास, अध्यक्ष- मनोज झामनाणी, सचिव-शंकर सबनाणी, संयोजक नानक गजवाणी, दिलीप लालवाणी, रहेंगे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।