Logo
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...

राजस्थान दिवस समारोह-2025, 25 मार्च से 31 मार्च तक होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन – जिला कलक्टर

अजमेर (भारत भूमि)– राजस्थान दिवस समारोह 2025 के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह-2025 के कार्यक्रमों का आयोजन 25 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा। इन आयोजनों के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। ये सभी कार्यक्रम जेएलएन ऑडिटोरियम में होंगे। उन्होंने बताया कि महिला सम्मेलन 25 मार्च को प्रातः 11.30 बजे से शुरू होगा। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं सहायक नोडल अधिकारी उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग होंगे। इसी प्रकार सुशासन सप्ताह कार्यक्रम 26 मार्च को 11.30 बजे से होगा। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं सहायक नोडल अधिकारी सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण होंगे। गरीब एवं अंत्योदय कार्यक्रम 27 मार्च को प्रातः 11.30 बजे से होगा। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय एवं सहायक नोडल अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद होंगे।

उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम 28 मार्च को 11 बजे से होगा। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय एवं सहायक नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि विभाग होंगे। युवा एवं रोजगार उत्सव 29 मार्च को 11.30 बजे से होगा। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं सहायक नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च की शाम को होगा। इसके नोडल अधिकारी उपखण्ड अधिकारी अजमेर एवं सहायक नोडल अधिकारी उपनिदेशक पर्यटन विभाग होंगे। 31 मार्च को प्रातः 11.30 बजे से निवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एवं सहायक नोडल अधिकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र होंगे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।