Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

चेटीचंड पखवाडे के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्षेत्रिय प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

अजमेर (भारत भूमि)–  पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के छठे दिन चेटीचंड उत्सव पर सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसायटी, नाका मदार की ओर से पूज्य बहिराणा साहिब व छेज् का आयोजन किया गया।

सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसायटी, नाका मदार, अज़मेर संयोजक गोविन्द छतवानी ने बताया कि सामुदायिक भवन, मधुबन कॉलोनी, मदार में गायक कलाकार चन्द्रप्रकाश भगत द्वारा बहिराणा साहिब का आयोजन में भजन प्रस्तुत किये गये। आराध्यदेव झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ कंवल प्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व लाल नाथाणी, दयाल शेवानी सहित क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों द्वारा की गई।

मशहूर कलाकार चन्द्रप्रकाश भगत ने अपनी प्रस्तुतियों में माता के चरणों में हाजिरी देते हुये ठार माता ठार पहिंजें ब्चणन खे ठार……… व झूलेलाल भजनों में मुंहिंजी बेडी अथई विच सीर ते……….जंहिखें झूलण कयो मालामाल उहो हथ मथे करे…………. वेठो आ अजमेर में झूलेलाल वेठो आ……….पर सभी को आनंदित किया।

समारोह में लक्ष्मण सबनानी को दादा झमटमल टिलवानी सम्मान, मीना भाटिया को दादी सुशील मोटवानी पुरुस्कार, कुमारी नेहा लाला को दादा गोवर्धन भारती पुरुस्कार, कुमारी दिव्यता को भाऊ हरिसुंदर सम्मान, कुणाल सुखीजा को दीदी सुन्दरी केवलरमानी पुरुस्कार व दांदूराम साहिब नगीना बाग द्वारा झूलेलाल की प्रतिमा व अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया गया। पल्लव प्रार्थना व भण्डारे के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में कमल शाहनी द्वारा संचालन एवम् रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

पखवाड़े के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहां कि चेटीचंड पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य शहर सभी क्षेत्रों, कॉलोनियों में युवाओं को सिन्ध की संस्कृति सभ्यता, पहनावा, खान-पान व बोली के प्रति आकर्षित कर जोड़ना है, इसी क्रम में कार्यक्रमों के प्रारम्भ सिन्ध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान द्वारा निर्मित सिन्धी बोली में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है।

समारोह में राजू दादलाणी, राजकमल जेसवाणी, जेठो बालाणी, अशोक टेकवाणी, अशोक खिलनाणी, राजकुमार सावलाणी, लक्ष्मण सबनाणी, राजू साधवाणी, नरेश भाटिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रामगंज में हुआ पांच प्रतिभाओ का हुआ सम्मान –

समारोह समिति के सोनू निरंकारी ने बताया कि क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा करने वालों कों दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान प्रकाश दरियाणी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान जमना मंघाणी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान शिव सेवाणी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान वैभव निरंकारी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान जानकी दरियाणी को प्रदान किये गये। समारोह मंे समिति के साथ व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।