Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में 12 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा धूमधाम से

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर 12 अप्रेल, शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जायेगा। पुजारी सत्यप्रकाश वैष्णव ने बताया इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर, फुलों से श्रृंगार किया जायेगा। सुबह संगीत मय सुन्दरकांण्ड का पाठ होगा। दिन में 12 बजे बालाजी महाराज की सामुहिक महाआरती के पश्चात विशेष मावे का केक काटकर बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इसके पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। ज्ञात है कि, श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में स्थापित बालाजी महाराज की मूर्ति बड़ी चमत्कारी एवं भक्तों के कारज सिद्ब करने वाली है । यहां हर मंगलवार व शनिवार को सुबह से रात्रि तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहती है। अभी मन्दिर में चैत्र नवरात्रि से हनुमान जन्मोत्सव तक अखण्ड रामायण पाठ चल रहा है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।