Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने जर्मनी में किया योग, सनातन संस्कृति से बढ़ेगा विश्व बंधुत्व – देवनानी, विश्व के लिए योग व्यायाम ही नहीं बल्कि संस्कृति है

भारत भूमि (अजमेर)–  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सनातन संस्कृति से विश्व बंधुत्व की भावना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जर्मनी में निवास कर रहे प्रवासी भारतीयों को घरों में भारतीय संस्कृति का वातावरण बनाए रखना चाहिए।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने रविवार को बर्लिन में आयोजित एक समारोह में जर्मनी में भारतीयों के राष्ट्रवादी, सनातन और स्वयंसेवी संगठनों से मुलाकात की। जर्मनी के भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।

श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल परंपरा ही नहीं है बल्कि यह मानव की जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जोड़ती है। श्री देवनानी ने जर्मनी में प्रवासी भारतीयों का आव्हान किया कि वे भारतीय संस्कारों और मूल्य परंपराओं को सहजे और विश्व में भारत की गौरव गाथा को आगे बढ़ाएं।

जर्मनी में श्री देवनानी ने किया योग

विश्व योग दिवस पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बर्लिन में योगाभ्यास किया। श्री देवनानी ने कहा कि विश्व के लिए योग व्यायाम ही नहीं बल्कि संस्कृति है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों आयामों को संतुलित करता है और स्वस्थ, सुखी व श्रेष्ठ जीवन बनाने मे सहयोगी है। विश्व के लिए योग भारत की देन है। योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है, जिसका परिणाम है कि बीते दस वर्षों में दुनिया भर में लोग योग के प्रति सजग हुए हैं और इसे दैनिक जीवन का अंग बना रहे हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।