Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

उदयपुर में डॉक्टर रवि शर्मा के मामले में राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

अजमेर (भारत भूमि)— उदयपुर महाराणा प्रताप अस्पताल में कार्यरत दिवंगत डॉ. रवि शर्मा के साथ अस्पताल प्रशासन की लापरवाही वश हुई मृत्यु के मामले को लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा रवि शर्मा उदयपुर महाराणा प्रताप अस्पताल में चित्कित्सक के पद पर कार्यरत थे, जिनका अस्पताल परिसर में लगे हुए वाटर कूलर में आए विद्युत करंट से दर्दनाक मृत्यु – हुई, जो कि अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही वश हुई है, जबकि पूर्व में वाटर फूलर में आ रहे करंट की भी शिकायत बार बार अस्पताल प्रशासन को की गई, फिर भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया, जिसके कारणवश दिवंगत डॉ. रवि शर्मा जब पानी पीने के लिए वाटर कुलर के पास पहुंचते ही हाथ लगने साथ ही कुलर में फेल रहे करंट के कारण उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना के साक्षी वहा के सीसीटीवी फुटेज है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बदल दिया गया, क्यो कि पोस्टमार्टम भी उसी अस्पपाल में करवाया गया था, अस्पताल प्रशासन ने अपनी इस लापरवाही को छुपाने के लिए ऐसा कृत्य किया, जो कि सरासर अपराध है। ब्राह्मण समाज की मांग है कि लापरवाही करने वाले अस्पताल प्रशासन के लिए कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए एवं दिवंगत रवि शर्मा के परिवार को उचित मुआवजा राशि एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नियुक्ति देकर दिवंगत डॉ रवि शर्मा एवं उनके परिवार के साथ उचित न्याय हो। ज्ञापन देने के दौरान नरेश मुदगल, राजीव शर्मा, जे के शर्मा, पार्षद ज्ञान सारस्वत, राजनारायण आसोपा, गोविंद प्रसाद पांड्या, पंडित अनान्द पुरोहित, श्रवण गौड़, गगन आत्रेय, एड.उमंग शर्मा, एड. संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, डॉ दीपक शर्मा, पंडित कमल शर्मा, आशीष जोशी, एड. प्रद्युम्न गोड, राजेश ओझा, देवेन्द्र प्रकाश शर्मा, मोहित जोशी, महावीर शर्मा, ज्ञान प्रकाश, गौरव शर्मा, सुनील जोशी, हनुमान शर्मा, रघुनाथ गौड़, महेश बंद शर्मा, महेन्द्र शर्मा, कार्तिक शर्मा, बृजेश गोड, देवेंद्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश पारीक आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।