5 जुलाई कत्ल की रात को निकाले गए ताजिए और अखाड़े 6 जुलाई की सुबह अपने मुकाम पर लौटेंगे _
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर स्थानीय सिटी थाने में सी एल जी सदस्यों की बैठक पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे सदभाव एवं शान्ति पूर्वक, कानून व्यवस्था के तहत त्यौहार मनाए जाने का आह्वान किया गया।सी एल जी सदस्यों की बैठक में डीएसपी ने ताजे दारों तथा अखाड़े वालों से मोहर्रम के कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी जानकारी ली और उन्हें विभिन्न दिशा निर्देश दिए, पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह ने मोहर्रम के जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं करने, धारदार हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने, जुलूस के दौरान युवाओं और किशोर उम्र के बच्चों को नियंत्रित रखने, और ताजियों और अखाड़ों के समय की पाबंदी का ध्यान रखने बाबत निर्देश दिए, थाना प्रभारी हुकम गिरी ने भी आवश्यक निर्देश दिए, बैठक में मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बताया कि 5 जुलाई को कत्ल की रात होगी इसमें सभी ताज़िए और अखाड़े रात्रि में बाजार में आएंगे और नगर के निर्धारित रास्तों पर घूम कर सुबह वापस अपने मुकाम पर लौट जायेंगे , उसके बाद 6 जुलाई को मोहर्रम त्यौहार के दिन पुनः ताज़िए दोपहर में मुख्य बाजार में पहुंचेंगे साथ में जुलूस होगा बाद में शाम को ताज़िए करबला की ओर रवाना होंगे बैठक में असलम सदर, सोशल एक्टिविस्ट हसन अनवर, हाजी हसन उस्मान, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खान, एडवोकेट नवाब कुरैशी, विजय मेहरा, जय किशन भागनानी,प्रदीप मित्तल, दिनेश बोहरा, महेंद्र डाबी , इस्माईल सहित बड़ी संख्या में सी एल जी सदस्यों और मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की
