Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राजगढ़ धाम पर आयोजित हुई प्रशासनिक बैठक

 

तहसीलदार नसीराबाद किए गए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखंड क्षेत्र के राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 10 जुलाई गुरुवार को गुरू पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।राज गढ़ मसाणिया भैंरव धाम पर आयोजित होने वाले गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर धाम के मुख्य उपासक चम्पा लाल महाराज के सानिध्य व उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद देवी लाल यादव की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित हुई जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी गण मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी ने बैठक में संबंधित विभागो को गुरू पूर्णिमा महोत्सव से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को महोत्सव से पूर्व पूरा करने हेतू निर्देश दिये। बैठक में विशेष रूप से पीडबल्युडी,पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर लगभग 50 हजार से अधिक आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी,गुरू पूर्णिमा से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दौरान तहसीलदार नसीराबाद को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। प्रवक्ता सेन ने बताया कि बैठक में देवीलाल यादव उपखंड अधिकारी नसीराबाद ममता यादव तहसीलदार नसीराबाद भंवर सिंह थाना अधिकारी नसीराबाद सदर महेश चौधरी बी.डी.ओ श्रीनगर, डॉ प्रमोद कुमार बी.सी.एम.ओ श्रीनगर, मदन कुमार सिंह बी.डी.ओ श्रीनगर, विजयराज सहायक उप निरिक्षक सीआईड़ी जॉन युनिट नसीराबाद, चेतन प्रकाश सहायक अभियन्ता सराधना, प्रीती बघैल कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, रतनलाल सेन आयुर्वेद विभाग राजगढ़, बलवीर घसवा सहायक अभियन्ता पीण्डब्ल्युड़ी, बजरंग लाल सहायक अभियन्ता पीण्डब्ल्युड़ी, राजेन्द्र चौधरी वीडीओ राजगढ, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, सत्यनारायण सेन, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका, कैलाश सेन, राजेन्द्र राजपुरोहित, सलीम, कुल्दीप, विजय सिंह, बलराम गुर्जर, सुरेश कांकाणी, बैचे लाल, नारायण मोर्य, नौरत उच्चेनिया, अमित, नीरज, राजकुमार, विजय रावत, रामप्रसाद मोर्य, खीया सिंह, जगदीश सिंह गोपाल सिंह, रतन सिंह, ज्ञान सिंह, खेम सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।