पूरी की तर्ज पर निकाली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा, हाथों से रथ खींचने के लिए मची होड, नया बाजार चौपड़ पर हुई भगवान जगन्नाथ जी की महाआरती
भारत भूमि (अजमेर) — श्री जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा महोत्सव समिति व श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी छोटा धड़ा जनकपुरी गंज के तत्वावधान में दस दिवसीय भगवान श्री जगन्नाथ भगवान का रथयात्रा महोत्सव के आखरी दिन शनिवार को पूरी की तर्ज धूमधाम व गाजे बाजे से भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकाली गई और भगवान जगन्नाथ जी नगर भ्रमण कर ऋषि घाटी जगन्नाथ जी मन्दिर पहुंचे। शहर भर में रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन किए और भगवान जगन्नाथ जी के जयकारे लगाए। रथयात्रा मार्ग पर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने के लिए हजारों श्रृद्धालु उमड़े। समिति के अध्यक्ष संजय कंदोई व मेला संयोजक विनोद डिडवानिया ने बताया कि मंदिर में समिति के अध्यक्ष संजय कंदोई व मेला संयोजक राकेश डिडवानिया ने बताया कि जनकपुरी से महाआरती कर गाजे बाजे व भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से रथ यात्रा का शुभारम्भ किया गया। समिति के अध्यक्ष संजय कंदोई, मेला संयोजक राकेश डिडवानिया, विनोद डिडवानिया, मेला संयोजक हरीश बंसल, गोविंद नारायण डाणी, लक्ष्मी नारायण बंसल, अशोक गुजराती, प्रहलाद गर्ग, आयुष कंदोई, सुनील गोयल, संजय पचभैया, ज्योति स्वरूप व पवन बंसल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों व शहर के गणमान्य लोगों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की महाआरती कर रथ यात्रा का विधिवत शुभारम्भ किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के भगवान जगन्नाथ जी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर हाथों से भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचना शुरू किया। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त होड मची। महिला पुरुष व बच्चे रथ खींचते रहे। इस रथ यात्रा में सबसे आगे ढोल ढमाकों की गूंज व बैंड बाजे की धुन बिखर रही थी। भगवान गणेश जी झांकी, भगवान श्री कृष्ण राधा की झांकी, श्री श्याम बाबा दरबार की झांकी, भगवान चारभुजा नाथभकी रेवाड़ी, व भगवान विष्णु अवतार की झांकी शामिल रही। सबसे आखिर में रथ में सजी भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र व सुभद्रा जी की झांकी चल रही थी। शाम करीब 7.30 बजे नया बाजार चौपड़ पर श्री चार भुजानाथ जी के मंदिर के पुजारी ने भगवान जगन्नाथ जी महाआरती की। गाजे बाजे के साथ यह रथ यात्रा जनकपुरी से रवाना होकर गंज, आगरा गेट, नया बाजार चौपड़, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, दिल्ली गेट होते हुए ऋषि घाटी जगन्नाथ मंदिर पहुंची। रथ यात्रा के दौरान पुलिस की सराहनीय व्यवस्था रही। इसी के साथ आज 10 दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का विधिवत समापन हो गया।
गूंजे भगवान जगन्नाथ जी के जयकारे, उमड़ा आस्था का सैलाब
इस रथ यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन सहित व्यापारिक एसोशिएशन की ओर से जगह जगह फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय युवा शाखा, श्री अग्रवाल सोलह थंबा संस्था, अग्रदूत संस्था, श्री श्याम प्रेम मंडल,श्री अग्र श्याम प्रेम मंडल, अग्रसेन सेवा संस्थान, अखिल भारतीय महिला शाखा, अग्रवाल समाज, आगरा गेट व्यापारिक एसोशिएशन, मदार गेट व्यापारिक एसोसिएशन, पुरानी मंडी व्यापारिक एसोसिएशन, नला बाजार व्यापारिक एसोसिएशन, देहली गेट व्यापारिक एसोसिएशन, श्री अजमेर सर्राफा संघ, सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से रथयात्रा का फूलों की बारिश से स्वागत किया। रथयात्रा में रथ यात्रा के भक्तों को भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद भी वितरित किया। रथयात्रा में कांग्रेस नेता व अग्रवाल समाज के शैलेन्द्र अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के महिला व पुरुष शामिल हुए। इस रथ यात्रा महोत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष संजय कंदोई, मेला संयोजक राकेश डिडवानिया, विनोद डिडवानिया, मेला संयोजक हरीश बंसल, गोविंद नारायण डाणी, लक्ष्मी नारायण बंसल, अशोक गुजराती, प्रहलाद गर्ग, आयुष कंदोई, सुनील गोयल, संजय पचभैया, ज्योति स्वरूप व पवन बंसल सहित समस्त कार्यकारणी सदस्य में अपना अहम दिया।
