Logo
ब्रेकिंग
प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का आगाज़, प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठ शुरू गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार

जिला क्रिकेट संघ की एड हॉक कमेटी चुनाव संपन्न कराकर उपरजिस्ट्रार और स्पोर्ट्स कौंसिल को रिपोर्ट सौंपी

अजमेर (भारत भूमि)– उपरजिस्ट्रार द्वारा जिला क्रिकेट संघ के चुनाव हेतु गठित एड हॉक कमेटी ने शुक्रवार को चुनाव संपन्न करा कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी ।जिला क्रिकेट संघ के एड हॉक कमेटी के सदस्य अनीश मोयल ने बताया कि एड हॉक कमिटी ने संपूर्ण कार्यवाही कर शिव प्रसाद गौतम को चुनाव अधिकारी बनाया था ।चुनाव अधिकारी द्वारा अजमेर क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव स्पोर्ट्स एक्ट 2005 , राजस्थान सरकार के अंतर्गत संपन्न कराये।

जिसमे अध्यक्ष मनीष शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह , उपाध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर , कन्हैया लाल यादव , वी पी सिंह , सचिव गोविंद उपाध्याय, सह सचिव प्रणय प्रताप सिंह , गजेंद्र शर्मा , ओम प्रकाश चौधरी , रामेश्वर लाल , कोषाध्यक्ष अनीश मोयल , कार्यकारिणी सदस्य हनुमान भादू , हेमराज टाक, त्रिलोक चंद रोल्या, लोकेश कुमार शर्मा को चुना गया।

अजमेर जिला क्रीड़ा परिषद से ऑब्ज़र्वर जिला खेल अधिकारी राम निवास चौधरी, राजस्थान क्रिकेट संघ के ऑब्ज़र्वर विनोद सहारण की देखरेख में संपन्न हुई।

जिला क्रिकेट संघ ऐड होक कमिटी ने उप रजिस्ट्रार को रिपोर्ट पेश कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कार्यभार देने का प्रमाणपत्र भी दिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।