Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

रोटरी क्लब नसीराबाद की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 

नव नियुक्त रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर ने अपनी नव गठित कार्यकारिणी के साथ पद भार ग्रहण कर, औपचारिक शपथ ली

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी )रोटरी क्लब नसीराबाद की वर्ष 2025–26 की कार्यकारिणी का भव्य इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को देर शाम गांधी चौक क्षेत्र स्थित छावनी परिषद के कम्युनिटी हॉल, में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नव नियुक्त,रोटरी अध्यक्ष मनीष झंवर और उनकी नई टीम ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वर्तमान रोटरी गवर्नर निशा शेखावत ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी और नई टीम के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण समारोह में कई पूर्व रोटरी गवर्नर भी शामिल हुए और उन सभी ने क्लब की गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना की।
रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नरों में डॉ. शशांक राठौड़, क्रांति मेहता, हरीश गौर, राजेश चुरा, अनिल माहेश्वरी और डीजी इलेक्ट ,बृज मोहन अग्रवाल ,राहुल श्रीवास्तव और अन्य रोटरी क्लब से आए रोटेरियन भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब के सामाजिक योगदान को सराहा और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संजय बैपटिस्ट द्वारा किया गया। शाम 8 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में शपथ ग्रहण के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया।इस मौके पर नव नियुक्त रोटरी क्लब अध्यक्ष ,मनीष झंवर और सेक्रेटरी हेमंत जैन ने कहा कि उनकी टीम समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करेगी और नगर में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान करेगी,

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।