भारत भूमि (अजमेर) — अजमेर मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक अच्छे गुरु का होना जीवन में बहुत जरूरी होता है क्योंकि गुरु ही ब्रह्मा के साकार रूप का दर्शन करते हैं और संसार में जीने का मार्ग बताते हैं उक्त वाक्य पुरानी मंडी स्थित रामद्वारा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मेड़ता के महंत श्री राम किशोर जी महाराज ने कहे महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा भी कहते हैं वर्ष में आज का दिन सद्गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है भारतीय अध्यात्म का आधार वेद उपनिषद पुराण है व्यास जी ने चारों वेदों का विभाग कर अपने शिष्यों को याद कराया व्यास जी के इस उपकार से गुरु परंपरा के अनुसार आज भी कथा व्यास परंपरा परंपरा चली आ रही है परमात्मा मानव जीवन प्रदान करते हैं ईश्वर मानव स्वरूप की रचना कर उसे अंग प्रत्यंग हाथ पांव सिर आदि अंगों से संवारते हैं परंतु उसे मानव में मानवीय गुन का संचार गुरु ही प्रदान करते हैं ईश्वर आकृति प्रदान करते हैं परंतु गुरुदेव प्रगति स्वभाव प्रदान करते हैं सद्गुरु की कृपा से सद्गुण सदाचार मनुष्य में आ जाते हैं उसके इस उपकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन गुरु पूर्णिमा है आज राजस्थान विधानसभा के श्री वासुदेव देवनानी द्वारा राम द्वारा परिसर में आकर उन्होंने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा महाराज श्री को सम्मान राशि दुपट्टा श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया इस दौरान महाराज श्री ने कहा कि राज्य के ऐसे धर्म प्रेमी मुख्यमंत्री को मेरी ओर से शुभकामना है और वह इसी प्रकार राजस्थान में धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे ताकि सनातन धर्म की जड़ और मजबूत हो सके इस दौरान उनके साथ में महाराज श्री के हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात सहित कई राज्यों के श्रद्धालु भी अपने गुरु के अपने गुरु के आशीर्वाद को प्राप्त करने आए इस दौरान राम द्वारा परिसर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया आज महाराज ने इस दौरान सभी को आशीर्वाद देते हुए सबके जीवन में मंगल में कामना की और कहा कि जब तक आप अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट नहीं करोगे तो आपका आध्यात्मिक जीवन सफल नहीं होगा इसलिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आप हमेशा अपने गुरु का सम्मान करें पूजन करें वंदन करें ताकि आपका जीवन सुख में हो सुख में हो।
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
