Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

छावनी परिषद की समस्त सरकारी (रक्षा भूमि) अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी , किसी भी अतिक्रमी को बक्शा नहीं जायेगा_ _डॉक्टर नितिश गुप्ता ( मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद)

 

अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तीन चरण पूर्ण होने पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने की प्रेस वार्ता __


चौथे चरण में मुख्य बाजार को और पांचवे चरण में शेष बचे अतिक्रमण ग्रस्त क्षेत्रों को मुक्त कराया जाएगा __

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने कहा कि छावनी परिषद द्वारा सरकारी जमीन से अवैध कब्जों और नाजायज अतिक्रमणों को हटाए जाने का काम अभी शेष है तीन चरणों में करीब साढ़े 5एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमियों से मुक्त कराई जा चुकी है और अगले 2 चरणों में मुख्य बाजार और नगर के बाकी बचे क्षेत्रों से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा ।छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता शुक्रवार को छावनी परिषद सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे,डॉक्टर गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि छावनी परिषद द्वारा सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने का मुहिम पांच चरणों में पूरा किया जाना है इसके 3 चरण अब तक पूरे हो चुके हैं पहले चरण में सिटी पेट्रोल पंप से सर्कुलर रोड, होते हुए सेना के सप्लाई डिपो तक, रामसर रोड और देराठू रोड की छावनी परिषद की ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, दूसरे चरण में लॉरी रोड स्थित भेरू चौराहे, मिशन ग्राउंड और अजमेर रोड बस स्टैंड के आसपास की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया , जबकि तीसरे चरण में ब्यावर रोड, अम्बेडकर सर्किल, सिटी थाने और सदर थाने के इर्द गिर्द, और मुस्लिम सराय, और नेता जी स्कूल के आसपास की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है , अब तक करीब साढ़े 5 एकड़ जमीन छावनी परिषद प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे दारो से मुक्त कराई जा चुकी है डाक्टर नीतीश गुप्ता ने कहा कि, छावनी परिषद द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान का चौथा चरण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा इसके अन्तर्गत नगर के मुख्य बाज़ार से सरकारी जमीन पर काबिज़ अतिक्रमियों को हटा कर छावनी परिषद की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी जबकि पांचवें और अंतिम चरण में छावनी परिषद द्वारा नगर के बाकी इलाकों में शेष बची सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और सरकारी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद छावनी परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान समाप्त होगा, छावनी परिषद प्रशासन की तरफ से नगर वासियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर दोबारा अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे और इस सरकारी जमीन पर सार्वजनिक हित और सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जाएंगे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।