Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

संसार में शिव की महिमा अपरंपार है संत उत्तम राम शास्त्री

भारत भूमि (अजमेर)– श्रावण मास के अवसर पर शिव महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत उत्तमराम शास्त्री ने कहा की शक्ति और बल और साधन की जगह साधन ही काम करते हैं अगर मनुष्य में बुद्धि है तो कठिन से कठिन काम बुद्धि और विवेक से शीघ्र पूरा कर लेते हैं भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के कारण प्रथम पूजनीय और वंदनीय बने । गुलाब बाड़ी स्थित तेजाजी की देवली में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान महाराज ने श्री गणेश विवाह प्रसंग पर बताया कि विश्वरूप की दो कन्या रिद्धि और सिद्धि के साथ भगवान से उनका विवाह करवाया। इस दौरान जब कार्तिक के वहां आए तो उन्होंने कहा मां मैने तो कर्म किया है क्या कर्म बड़ा है या बुद्धि बड़ी है अतः मां ने कहा की कर्म बड़ा है परंतु वह बुद्धि के साथ किया जाए तो उसका फल सौगुणा मिलता है जब कार्तिकेय ने कहा कि मां आपको गणेश अति प्रिय है तब मां ने कहा की पूरा दक्षिण तुम्हारी पूजा करेगा इस दौरान ब्रह्मा जी ने इस संदर्भ में कहा की मल्लिकार्जुन प्रथम ज्योतिर्लिंग है इसकी महिमा बड़ी है अमावस्या का मतलब मल्ली अर्थात अर्जुन शिव और पार्वती के संयुक्त रूप से ही विराजमान रहते हैं अमावस्या को जो इसका दर्शन करते हैं उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। कथा के दौरान सुमित योगी ने भगवान राम और सीता की अनुपम झांकी सजाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।र कथा का वातावरण श्री राम में हो गया इस दौरान राजगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक बंटी राव ने भगवान शिव के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्ति में कर दिया और सभी श्रद्धालु नृत्य करने लगे इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की महिमा गए भोलेनाथ की जय,, जय भोले जय भंडारी मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे आदि भजनों की प्रस्तुति दी। कथा की पश्चात आज के मुख्य जजमान ने भगवान की आरती की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।