Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम बाबत आयोजित बैठक में सियासी पार्टीयो के प्रतिनिधियों और सम्बंधित अधिकारियों को दी जरूरी जानकारी

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) आने वाले समय में प्रस्तावित मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध मे उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडी एम देवी लाल यादव ने बैठक में उपस्थित एई आर ओ और वहां पर सियासी दलो के प्रतिनिधियों से प्रस्तावित मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम बाबत विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में एसडी एम यादव ने सभी राज नैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेबल एजेंट _02 की नियुक्ति निर्धारित प्रपत्र आईडी के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए जिससे कि मतदाता सूचियों का स्वस्थ, निष्पक्ष और सटीक पुनरीक्षण कार्य किया जा सके बैठक में आगामी निर्वाचन कार्यों मतदाता सूची अद्यतन, मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम हटाने और जन जागरूकता अभियान चलाने के बारे में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए, एसडी एम देवी लाल यादव ने बैठक में उपस्थित सियासी पार्टीयो के प्रतिनिधियों से निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए सकारात्मक सहभागिता निभाने का आह्वान किया, बैठक में ए ई आर ओ . पीसांगन, एसडी एम राजीव बड़गूजर,, तहसीलदार ममता यादव, तहसील दार पीसांगन भागीरथ, और नायब तहसील दार अजय पाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।