Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ में मूसलाधार बारिश, बरसाती पानी के तेज बहाव से मंदिर के बैरीकेट बहे

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो कि शनिवार तक जारी रहा तेज गति से हुई बारिश से क्षेत्र के नाले उफान पर आ गए और ज्यादातर क्षेत्र जलमग्न हो गया, बरसाती पानी का बहाव सरकारी स्कूल पर बनी पुलिया को पार करते हुए तेजाजी महाराज की सीढ़ियों को छूता हुआ निकला। राजगढ़ ग्राम के हालात ऐसे हो गए कि सदर बाजार और गलियों में पानी ही पानी हो गया। गनीमत यह रही कि इस जलावृष्टि से किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई । तेजाजी मंदिर से नाले द्वारा बहता हुआ पानी राजगढ़ के बिट्ठल सागर तालाब में जाता है। तेज बारिश के चलते बिट्ठल सागर तालाब लबालब भर गया और तालाब की चादर चल गई l धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि भैरव धाम मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए लगे बैरिकेट्स टूट गए और पानी के बहाव से बहकर तालाब की ओर चले गए जिससे मंदिर कमेटी का काफी नुकसान हुआ। सेन ने बताया कि धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई और फंसे हुए बैरीकेट को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया,भारी बारिश से बिजली के कई पोल भी टूट गए, गाय भैंस जानवर भी पानी में बह गए। बिजली के पोल टूटने के कारण पूरा गांव रात भर अंधेरे में रहा। उक्त जलवृष्टि की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। शनिवार को देवीलाल यादव उपखंड अधिकारी नसीराबाद, जरनैल सिंह वृताधिकारी वृत नसीराबाद, ममता यादव तहसीलदार नसीराबाद आदि अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मौका मुआयना कियाऔर उपखंड अधिकारी यादव ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।