Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी वेरिड बोर्ड की बैठक बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित

 

जन संवाद कार्यक्रमों के वादों को अमली जामा पहनाया जाएगा
लगभग 1करोड़ 42लाख की लागत से होगा सभी वार्डो की 20 गलियों का सुधार, देराठू रोड, रामसर रोड और स्टेशन रोड पर 42लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट्स, 5करोड़ की लागत से रामसर रोड और देराठू रोड के बीच बनेगा ट्रेचिंग ग्राउंड, जिससे मुक्त होगी छावनी की करीब 33एकड़ जमीन

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद वेरिड बोर्ड की बैठक आज अपराह्न 5बजे छावनी परिषद के सभागार में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आहुत की गई जिसमे बोर्ड सचिव एवं नागरिक क्षेत्र के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया ने हिस्सा लेकर जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान किए गए कई महत्वपूर्ण वादों को अमली जामा पहनाये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की बोर्ड सचिव एवं छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि छावनी परिषद प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान जो नगर की जनता और जन प्रतिनिधियों से वादा किया था उस क्रम में अनेक विकास कार्यों को करवाया जा रहा है आज की बोर्ड बैठक में भी तीन महत्वपूर्ण कार्यों पर सहमती बनी है पहली बात यह कि हमने जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान जो जनता को आश्वाशन दिया था कि नगर की छोटी छोटी गलियों को सुधारा जाएगा इसके लिए हमने आज की बैठक में 1करोड़ 42लाख रुपए की लागत से नगर के 8वार्डो की 20 गलियां सुधारने का निर्णय लिया है इसके लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं,50से60 दिनों में यह काम हो जाएगा, इसके अलावा जन संवाद के दौरान यह बात सामने आई थी कि नगर की तीन सड़कों रामसर रोड, देराठू रोड और स्टेशन रोड पर स्ट्रीट लाइट के पोल अभी तक तक नहीं लगे हैं उसके लिए हमने 42लाख रुपए की लागत से इन तीनों सड़कों पर नए पोल नए तार और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का निर्णय लिया है , इसी क्रम में सर्वाधिक दिक्कत आमजनता को कचरा संग्रहण ग्राउंड को लेकर होती थी जिसके मद्देनजर हमने देराठू रोड और रामसर रोड के बीच प्रोजेक्ट लिया है और टेंडर निकाल कर एक फर्म के नाम टेंडर दिया है जिसके चलते 5करोड़ की लागत से ट्रेचिंग ग्राउंड बनाया जाएगा जिससे छावनी का करीब 33एकड़ भूमि का प्लाट खाली हो जाएगा जो नसीराबाद नागरिक क्षेत्र के लोगों के लिए आने वाले समय में प्रोजेक्ट बनाने में काम आयेगा इसके अलावा अन्य गलियों का सुधार भी किया जाएगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।