Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

मास परायण में राम विवाह आज शाम को होगा भजन संध्या का आयोजन

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)स्थानीय महादेव मोहल्ला स्थित विख्यात जागेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित मास परायण पाठ के अंतर्गत आज अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जबकि शाम की भजन संध्या का आयोजन होगा।मंदिर के पुजारी दिनेश पूरी ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज मध्यान्ह 2बजे जागेश्वर नाथ बाबा का देशी घी से अभिषेक किया जायेगा वहीं मंदिर में आज भव्य शृंगार किया जाएगा ओर महा आरती का आयोजन होगा इसी क्रम में मास परायण पाठ में आज रात 8बजे राम विवाह का प्रसंग होगा जबकि इसके पश्चात भजन संध्या आयोजित की जाएगी जिसमें विख्यात भजन गायक कलाकार सुमधुर भजन प्रस्तुत करेंगे उल्लेखनीय है कि आज ही घासी वाले बाला जी मन्दिर परिसर में स्थित शिवालय में जलाभिषेक का कार्य क्रम आयोजित होगा इसके अतिरिक्त भी नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में आज अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सुबह से ही शिव भक्तों का तांता शिव मंदिरों पर लगा हुआ है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।