Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

मंत्रोच्चार के साथ हुआ सहस्त्रधारा का आयोजन शिव भक्तों ने लगाए भोले के जयकारे,

 

     पूजन के बाद की परिवार की खुशहाली की कामना

 

 नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )  पवित्र श्रावण मास को लेकर   नगर  सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में पूरे दिन पूजा पाठ का दौर चल  जारी रहा ।श्रद्वालु गण मंदिर में भोले का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सावन माह के चलते   आस-पास के गांवों के मंदिरों में श्रद्वालु गण जलाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना करवा रहे है। सावन के इस महीने को  धार्मिक कार्यो हेतु अत्यंत पवित्र  महीना माना जाता है और इस महीने में हर कोई भोले की पूजा में लग जाना चाहता है। मंगलवार को पूरे दिन  नगर के शिवालय हर-हर महादेव व ओम नमः शिवाय के जयकारों से गूंजते रहे। पवित्र सावन माह के मंगलवार को स्थानीय धोबी मोहल्ला स्थित श्री नागेशवर महादेव मन्दिर मे रामचन्दानी परिवार द्वारा सहस्त्रधारा जलाभिषेक का आयोजन किया गया जिस मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान पंडितो ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करवाया, इस के बाद सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया शाम को भगवान शिव का भव्य श्रंगार कर महाआरती की गई इस अवसर पर नरेश रामचन्दानी(नारू), विजय रामचन्दानी , किशोर कुमार रामचन्दानी , हितेश रामचन्दानी , प्रशांत रामचन्दानी , हिमांशु,  सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तगण उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।