Logo
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...

अतिक्रमण हटाने की समय सीमा खत्म होने पर मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितिश गुप्ता ने किया मुख्य बाज़ार का निरीक्षण

_

 

मुख्य बाजार,मोची बाजार गांधी चौक, स्टेशन रोड सब्जी मंडी क्षेत्र के दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

सीई ओ गुप्ता के निरीक्षण के दौरान पुलिस बल और जेसीबी सहित छावनी का अतिक्रमण विरोधी दस्ता रहा मौजूद 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने की अंतिम समय सीमा (डेड लाइन) 20 जुलाई गुजरने के बाद सोम वार को सिटी थाना पुलिस और छावनी परिषद के कार्मिकों के साथ सुबह मुख्य बाजार, मोची बाजार , गांधी चौक,और स्टेशन रोड सहित पुराने बस स्टैंड तक का दौरा किया और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि छावनी परिषद प्रशासन के निर्देश अनुसार नगर के दुकानदारों द्वारा स्वयं ही अतिक्रमण ग्रस्त क्षेत्र से अवैध कब्जे हटा लिए गए हैं।सीई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे मुख्य बाजार स्थित नाले को छावनी परिषद द्वारा निर्धारित किए गए मान दंडों के मुताबिक नाले पर कब्जा नहीं करें, सफाई हेतु नाले पर चैंबर के लिएजगह छोड़ते हुए केवल 2 फिट ही कवर करें और स्वयं ही बड़े चबूतरों को तुडवा कर छावनी परिषद की रक्षा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें।डॉक्टर नितिश गुप्ता ने बताया कि केवल कुछ दुकानदारों ने ही मानदंडों की अनदेखी की है उन्हें भी चेतावनी दे दी गई है कि फुटपाथ पर लगाए गए ग्रेनाइट और मार्बल हटा लें और फुटपाथ पर लगे सीमेंट ब्लॉक के ऊपरमनमाने ढंग से बनाई गई फर्श को हटा दें और पुनः ब्लॉक लगवा दें , गुप्ता ने बताया कि बाजार के अधिकांश दुकानदारों द्वारा छावनी परिषद के निर्देशों का पालन किया गया है जो शेष बचे हैं उन्हें भी कड़ी हिदायत दी जा चुकी है आगामी दिनों में शेष बची बाजार का दौरा किया जाएगा और कड़ाई से अवैध कब्जा कर ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि नगर वासियों द्वारा सकारात्मक सहयोग दिए जाने से भविष्य में नगर के विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण को गति मिलेगी और सफ़ाई कार्य भी सुचारू रूप से हो सकेगा वहीं जन सुविधाओं का विस्तार भी निर्विघ्न तरीके से संभव हो पाएगा सोमवार सुबह ही से नगर के मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों के दुकानदार छावनी परिषद की अगली कार्यवाही का इंतजार कर रहे थे वहीं अनेक दुकानदारों द्वारा आज भी अपनी दुकानों के टीन शेड हटाने का काम जारी रखा जिसके चलते नगर का मुख्य बाजार खुला खुला और चौड़ा छोड़ा दिखाई देने लगा

इससे पहले सीई ओ डॉक्टर गुप्ता ने सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में चल रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया और कार्मिकों को जरूरी हिदायत दी उल्लेखनीय है कि दशकों बाद नगर में इतने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं इससे नगर का सुन्दर रूप निखरता नजर आ रहा है और आमजन इससे बेहद प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।