Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

धार्मिक आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर हुई कल्पवृक्ष जोड़े की पूजा

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राज गढ़ मसाणिया भैंरव धाम स्थित चक्की वाले बाबा के मंदिर पर लगे राजा रानी के जोड़े के कल्पवृक्ष के जोड़े की हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर चम्पालाल महाराज द्वारा सपरिवार मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई।पूजा के दौरान चम्पा लाल महाराज द्वारा राजा रानी को वस्त्र धारण करवा कर रक्षासूत्र बांधा और प्रसाद का भोग लगाया गया,जिसके बाद राजा रानी कल्प वृक्षों की आरती की गई। पूजा के बाद सभी ने कल्पवृक्ष जोड़े की परिक्रमा कर सुखद जीवन की कामना की। महिलाओं ने कल्पवृक्ष के जोड़े पर रक्षासूत्र बांधकर परिवार की खुशियों के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने इस धार्मिक व पवित्र आस्था के पर्व हरियाली अमावस को उत्साह व श्रद्धाभाव से मनाया। रविवारीय मेले के दिन भी हजारों श्रद्धालु जन इस कल्पवृक्ष जोड़े की परिक्रमा कर मनोकामना मांगते है । इस दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व है, जिसको देखते हुए राजगढ़ धाम पर हरियालो राजस्थान के तहत धाम परिसर के आसपास के स्थानों पर लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। महाराज ने धाम पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अपने-अपने स्थानों पर कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाएं। धाम पर व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, रमेश सेन, कैलाश चन्द, ताराचन्द, कपिल,सेन, सागर सेन, मुकेश सेन, यश, मिलन, युवराज, वैभव, भव्य, मिताली, वंशिका, बुलबुल, विष्णुकान्ता, पुष्पा, ड़िम्पल, खुशबू, रेखा, राजकुमार त्रिपाठी, विजय सिंह रावत, प्रकाश रांका, कमल शर्मा, कन्हैयालाल, देवानन्द, सत्यनारायण सेन, राजकुमार, अमिताभ, नवलकिशोर, पुनित, सुरेश, धर्मेन्द्र, कैलाश सेन, विष्णु सेन, बी.एल.गोदारा, राजू चावड़ा, उज्जवल राठौड़, कमलेश सुनारीवाल, पदम जैन आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।