Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

तपस्वी भवन पर गायत्री माता रथ यात्रा का भव्य स्वागत एवं पूजन

पुष्कर (भारत भूमि)– 84 कोसीय पुष्कर–अरण्य क्षेत्र परिक्रमा के अंतर्गत गायत्री माता के रथ का भव्य स्वागत एवं पूजन आज तपस्वी भवन, वैशाली नगर, अजमेर पर सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में सैकड़ों सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गायत्री माता के रथ का पुष्पवर्षा, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात पूजन विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुई तथा समवेत स्वर में “जय गायत्री माता! जय सनातन!” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

रथ की अगवानी सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू, राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश श्री अजय शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा सनातन धर्म की अखंड परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। पुष्कर–अरण्य क्षेत्र की 84 कोसीय परिक्रमा केवल भौगोलिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण का महायज्ञ है।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ कुलदीप शर्मा, सामाजिक चिंतक, देवेंद्र त्रिपाठी, विजय कुमार शर्मा, राजकुमार चौरसिया, विश्व हिंदू परिषद के बनवारी लाल जोशी और लेखराज राठौड़, डॉ रामनिवास शर्मा , जय अम्बे सेवा समिति के ब्रजेश गौड, लायन राजेंद्र गांधी, प्रकाश किशोर खन्ना, आभा गांधी, रामसिंह उदावत, महावीर कुमावत, तपस्वी गायत्री शर्मा, संजू खटीक, एडवोकेट अर्पित सांखला सहित अनेक विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवा सनातनी जन उपस्थित रहे। सभी ने धर्मध्वजा लहराकर उत्सव में भाग लिया।

रथ तपस्वी भवन से रवाना होकर मदार ग्रेट, रामगंज, सुभाष नगर, चंद्रवरदाई नगर, सोमलपुर, अजयपाल मंदिर होते हुए ब्रह्मघाट पुष्कर पहुंचा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।