नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रोटरी क्लब नसीराबाद शाखा को वर्ष 2024_25 के दौरान करवाए गए जन हितकारी कार्यों के लिए ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में 12 अवार्ड प्रदान किए गए रोटरी क्लब नसीराबाद वर्ष 2024. 25 के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमान राहुल श्रीवास्तव द्वारा ग्वालियर मैं आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 76 क्लब के पदाधिकारीयो ने भाग लिया. इस आभार कार्यक्रम में रोटरी क्लब नसीराबाद को अपने उत्कृष्ट जनहित में समर्पित कार्यों के लिए 12 अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अवार्डस- वाइब्रेंट प्रेसीडेंट अवार्ड, वाइब्रेंट सेक्रेटरी अवार्ड, डेडीकेटेड रोटेरियन अवार्ड, आउटस्टेंडिंग ए.जी.अवार्ड, डिस्ट्रिक्ट टीम अवार्ड, इनोवेटिव जी ओ वी अवार्ड, बेस्ट सर्विस प्रोजेक्ट अवार्ड, मेंबरशिप ग्रोथ अवार्ड, बेस्ट पब्लिक इमेज अवार्ड ,5 स्टार क्लब अवार्ड है नसीराबाद रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने तथा नसीराबाद के गणमान्य व्यक्तियों ने इन पुरस्कारों के लिए मुकेश मित्तल और उनकी टीम को बढ़ाई देते हुए उनके कार्यकाल की की तारीफ़ की है।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डीआईजी अमित सांघी और अति विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन मैं रोटरी की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी सेवा कार्यों के लिए समर्पित सबसे अग्रणी संस्था है जब हम समाज सेवा एवं जन कल्याण के कार्य करते हैं तो जीवन उत्कृष्टता की ओर बढ़ता जाता है और जन सेवा के लिए किए गए कार्यों से मन में एक असीम शांति मिलती है।कार्यक्रम में नसीराबाद 2024.25 के अध्यक्ष मुकेश मित्तल असिस्टेंट गवर्नर नंदकिशोर गर्ग नवनीत राठी और संजय बेपटिस्ट ने भाग लिया
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक
बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान
विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण
चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई
जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन
नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार
अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार
