Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

सावन माह में कावड़ यात्रा के साथ राजगढ़ भैरव धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखंड क्षेत्र अन्तर्गत राजगढ़ मसानिया भैरव धाम पर श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पुष्कर से पवित्र जल लेकर कावड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त दिन-रात भैरव धाम पधार रहे हैं।राजगढ़ धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि भैरव धाम पहुंचकर कावड़िए सर्वप्रथम बाबा भैरव , मां कालिका के दर्शन कर धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं उसके बाद शिव व सर्वधर्म मनोकामना पूर्ण स्तंभ की परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।श्रद्धा, भक्ति और तप की इस अद्वितीय संगमस्थली पर वातावरण हर-हर महादेव और जय भैरव के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है। महाराज के दिव्य सान्निध्य में कावड़ियों को न केवल आत्मिक बल मिल रहा है, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत अनुभव भी हो रहा है। रविवार को मसूदा के सतावडिया ओर बनेवडा के साथ अन्य जगहों के कावड़िया भैरव धाम पर पहुंचे । धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भैरव भक्त मंडल के सदस्य लगातार सेवा में जुटे हुए हैं और व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, कैलाश सेन, सत्यनारायण सेन, प्रकाश रांका, ताराचंद, कपिल, यश , कमल शर्मा, नवल किशोर, पार्षद बीना टाक, राजकुमार, विजय सिंह, अमिताभ, ओम माली, मनोज मेहरा, दीपक, तिलक सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।