Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए बांडी नदी की दीवार बनाने के निर्देश आदित्य नगर व डिफेंस कॉलोनी में पुलिया बनाने पर नागरिकों ने किया अभिनंदन

भारत भूमि (अजमेर)– विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांडी की टूटी दीवार को जल्द से जल्द बनाया जाए। रामनगर स्कूल के बाहर नाला व नाली निर्माण हो ताकि सड़कों पर पानी जमा ना हो। उन्होंने वरूण सागर रोड स्थित आदित्य नगर व डिफेंस कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। वहां पुलिया बनाने पर स्थानीय नागरिकों ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बांडी नदी का निरीक्षण कर एडीए को निर्देश दिए कि नदी की टूटी दीवार तुरंत बनाई जाए। इसी तरह रामनगर स्कूल के बार नाला व नाली निर्माण भी जल्द कराया जाए ताकि सड़कों पर एवं स्कूल में पानी जमा ना हो। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

श्री देवनानी ने वरूण सागर रोड़ स्थित आदित्य कॉलोनी एवं डिफेंस कॉलोनी का निरीक्षण किया। इन दोनों कॉलोनियों में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुलियाओं की जगह नई एवं मजबूत पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है। श्री देवनानी का वहां पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि हम प्राथमिकता के साथ क्षेत्र का विकास का रहे है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पुलिया, सड़क व अन्य सार्वजनिक इमारतों को नुकसान पंहुचा है। इन सभी को दुरूस्त किया जा रहा है। एडीए, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। प्राथमिकता तय कर सड़क, नाला, नाली व दीवारों की मरम्मत व नवनिर्माण किया जाए। किसी भी क्षेत्र में समस्या नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी स्ािानों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बड़ी सड़कों के साथ ही अंदरूनी सड़कों को भी सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के कारण जहां भी नुकसान हुआ है। वहां जल्द सुधार किया जाएगा। उनके साथ एडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।