Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

आंतेड की बगीची में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

अजमेर – वैशाली नगर आंतेड की बगीची में आज उत्तर विधानसभा कांग्रेस की ओर से पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के सानिध्य में सहस्त्र धारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया और प्रदेश की खुशहाली व सुख समृद्धि और भाईचारे की मनोकामना मांगी। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता कमल वर्मा, कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ व निमेश चौहान, देवेंद्र सिंह राठौड़, विष्णु सिंह राठौड़, विवेक वर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने भगवान श्री कल्याणेश्वर महादेव का अनुपम श्रृंगार कर पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सपत्नीक जोड़ो के साथ पूजा अर्चना की । इस दौरान राठौड़ सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर हर हर महादेव व ॐ नमः शिवाय के जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और महाआरती की। इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया। सहस्त्र धारा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार गण तथा आमजन श्रद्धालु शामिल हुए।

सहस्त्र धारा कार्यक्रम में विधायक श्रीमती अनिता भदेल, नगर निगम महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा, पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह गुर्जर, ब्रम्हदेव कुमावत, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, डॉ प्रियशील हाड़ा, आनंद सिंह राजावत, पार्षद देवेंद्र शेखावत सहित आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखड़िया, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, सौरभ बजाड, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राठौड़, गिरीश सिंह राठौड़, कमल वर्मा, अनुपम शर्मा, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, राजा झांझरी, कमल बैरवा, चितलेश बंसल, भंवर सिंह राठौड़, निमेष चौहान, छोटू सिंह रावत, हेमंत जसोरिया, हेमंत जोधा, यूनुस खान, आरिफ खान, निर्मल पारीक, सुमित मित्तल, विकास चौहान, मनीष चौरासिया, प्रेमसिंह गौड़, बनवारी लाल शर्मा, डॉ अजय सिंह राठौड़, विश्वेश पारीक, पीयूष सुराना आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।