Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

श्रावण मास की प्रदोष के अवसर पर नगर के शिवालयो में सम्पन्न हुए रुद्राभीशेक एवं , सहस्त्र धारा के आयोजन

धोबी मोहल्ले स्थित नागेश्वर महा देव मन्दिर में हुए सहस्त्र धारा एवं जलाभीशेक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नसीराबाद (भारत भूमि )सावन माह की अन्तिम प्रदोष के अवसर पर बुधवार को स्थानीय धोबी मोहल्ला स्थित शिवालय़ नागेश्वर महा देव मन्दिर में सहस्त्र जल धारा एवं अभिशेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या मे सिन्धी तथा अन्य सभी समाजों के श्रद्धालुओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ अर्जित किया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार योगेन्द्र बूलचंदानी तथा उनके भाई योगेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस धार्मिक कार्यक्रम में सामाजिक कार्य कर्ताओं,मीडिया कर्मियों सहित अन्य अनेक विशिष्ट लोगों ने आयोजन में शिरकत की और धर्म लाभ कमाया, साथ ही अपने सामाजिक सरोकारो को भी उत्साह पूर्वक निभाया , उल्लेखनीय है कि सावन के पवित्र माह के दौरान उपखण्ड के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रो स्थित शिव मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलो में पूजा अर्चना, सतसंग, आदि के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या मे भक्तजनों की भीड़ उमड़ रही है और वातावरण धर्ममय हो रहा है वहीँ पंडितों ब्राह्मणों को भी धार्मिक कार्यक्रमो से अतिरिक्त धनार्जन हो रहा है और किराड़ा परचुन फूल माला मिठाई आदि के दुकानदारों की आमदनी में भी इजाफ़ा हो रहा है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।