Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता ने धर्म पत्नी डॉक्टर रैना अरोरा के साथ उड़ान स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )राखी का त्यौहार छावनी परिषद के सी ई ओ डाक्टर गुप्ता ने उड़ान स्कूल के विशेष योग्य जन बच्चों के साथ मनाया और बच्चों को उपहार देने के साथ राखी बंधवाई छावनी द्वारा संचालित स्थानीय हनुमान चौक स्थित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान में शुक्रवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने अपनी धर्म पत्नी डॉक्टर रैना अरोरा के साथ जाकर रक्षा बंधन का त्यौहार विशेष योग्य जन बच्चों के साथ मनाया उनसे राखी बंधवा ने के साथ ही बच्चों को उपहार भी दिए इस अवसर पर छावनी परिषद के कार्मिकों सहित उड़ान स्कूल के फिजियो थैरेपिस्ट डॉक्टर रवी पथरिया और स्पीच थेरेपिस्ट भारती नागवान तथा दिव्यांग बच्चों के अभिभावक गण मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान सीई ओ डॉक्टर गुप्ता ने उड़ान स्कूल की प्रगति और कार्य कलापों के फीड बैक लेने के साथ ही बच्चों को स्वीट्स बांटी कार्यक्रम में छावनी परिषद फोरमेन सतीश कुमार संजय शर्मा, प्रवीण यादव, कपिल मेहरा, सरोज देवी,रवि प्रकाश, बाबू लाल, देव, बालजीत,सन्नी,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा वहीं इतने सारे लोगों की आत्मीयता पाकर उड़ान स्कूल के बच्चे प्रफुल्लित हो गए और उपहार को लेकर आपस में आमोद विनोद करने लगे रवि पथरिया ने सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर श्रीमती रैना अरोरा का स्वागत कर उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया और बताया कि राखी के त्यौहार पर ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साह वर्धन हुआ है और वह अन्य सामान्य बच्चों जैसा खुद को महसूस कर रहे हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।