Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास, अजमेर में वार्षिक अलंकरण समारोह हुआ आयोजित

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

अजमेर – माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास, अजमेर में शैक्षणिक सत्र 2025 – 2026 के लिए वार्षिक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के सचिव महोदय श्रीमान बालमुकुंद जी माहेश्वरी एवं प्राचार्य महोदय श्रीमान राजीव कुमार मिश्रा जी ने हेड गर्ल दिव्यांशी श्रीवास्तव और हेड बॉय करण सरगरा का चुनाव केस स्टडी एवं मनोवैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी से किया। इस हेतु शिक्षिका उर्वशी कच्छावा तथा शिक्षक योगेश कुमार बागड़ी निर्णायक रहे ।

स्कूल के हाउस कैप्टन- सिंधु सदन – संपूरण वर्मा , संगम सदन – हर्षवर्धन सिंह राठौड़, संस्कृति सदन – आरुष शेखावत, संयम सदन – भानु प्रताप सिंह, खेल अध्यक्ष अमन सिंह रावत, सांस्कृतिक अध्यक्ष अर्जुन गहलोत और अन्य छात्र परिषद के सदस्यों का चयन किया गया । सचिव महोदय एवं प्राचार्य महोदय द्वारा हेड गर्ल व हेड बॉय तथा विभिन्न सदस्यों को बैज और सैशे प्रदान किए गए । छात्र परिषद के सदस्यों ने शपथ ली सचिव महोदय ने उन्हें बधाई दी तथा नेतृत्व एकता अनुशासन और नैतिकता में निष्पक्ष और ईमानदार रहने के लिए प्रेरित किया । मंच का संचालन शिक्षिका नेहा खंडेलवाल तथा मेघा शर्मा ने किया। समारोह का कार्यभार शिक्षिका विजयलक्ष्मी जैन ने संभाला। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।