Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

एम.एल.डी. इंटरनेशनल एकेडमी केकड़ी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

भारत भूमि (केकड़ी) – आज दिनांक 15 अगस्त, 2025 को एम.एल.डी. इंटरनेशनल एकेडमी केकड़ी में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 मुख्य अतिथि श्रीमती आकांक्षा दुबे और प्रधानाचार्या संगीता कुमावत द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ हुआ। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा। तत्पश्चात सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति श्रद्धा अर्पित की।

प्रातः काल से ही परिसर में देशभक्ति का उल्लास छाया हुआ था। हर कोना तिरंगे झंडों, रंगोली, गुब्बारों और फूलों से सजा हुआ था। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस दिन को यादगार बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, भाषण, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता, कवितापाठ तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी और परेड विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक बलिदानों के पश्चात प्राप्त हुई है, अतः हमें इसे संजोकर रखना है और अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करना है। आज के युवा ही कल के भारत का भविष्य हैं। यदि हम सब मिलकर मेहनत करें तो हमारा देश और ऊँचाइयाँ छू सकता है। कार्यक्रम का संचालन सुनीता पारीक, रामराज कुम्हार द्वारा किया गया और मीडिया प्रभारी की भूमिका वर्षा खंगारोत ने निभाई तथा अंत में संस्था के प्रधानाचार्या संगीता कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।