Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

उपखंड के विख्यात श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला 25 अगस्त को

  वार्षिक मेले को लेकर भक्त जन कर रहे हैं व्यापक तैयारियां

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र के देराठू गांव स्थित विख्यात एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर का वार्षिक मेला आगामी 25 अगस्त, सोमवार को भरेगा।जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी वैष्णव परिवार के मुकेश वैष्णव ने बताया कि बाला जी महाराज के वार्षिक मेले को लेकर भक्त जनों में अपार उत्साह और श्रद्धा दिखाई दे रही है वार्षिक मेला आगामी सोम वार 25 अगस्त को मंदिर स्थल पर भरेगा ,इसके एक दिन पूर्व 24 अगस्त, रविवार को भजन संध्या का आयोजन होगा, भजन संध्या की सशाम को देरांठू हिन्दू युवा वाहिनी, ढाबा मोहल्ला, नसीराबाद के जागेश्वर महादेव मंदिर व भटियाणी से गाजे बाजे के साथ झण्डे लेकर आयेंगे । वहीं मेले के दिन देरांठू के ढाबा मोहल्ला, फडौल्या मोहल्ला, गवारियां समाज , नये शिव मन्दिर, नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मन्दिर, भटियाणी, चाट , मगंरी , लोहरवाड़ा आदि से भी गाजे बाजे के साथ बालाजी के झण्डे श्रद्धालुओं द्वारा लाए जाएंगे। इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चौला चढ़ाकर फूलों व गुब्बारों से आकर्षक श्रृंगार कर बाबा की झांकी सजाई जायेगी। वहीं 24 अगस्त की रात्रि को आयोजित भजन संध्या में बाहर से आये कलाकारों द्बारा एक से बढ़कर एक बालाजी के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे,मन्दिर पुजारी परिवार ने सभी भक्त जन व ग्रामीणो से आग्रह किया गया है कि मेले में जरूर पधारे वऔर बालाजी महाराज की सजाई गई जायेगी विशेष मनोहारी झांकी के दर्शन कर अपने मानव जीवन को कृतार्थ करें।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।