Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

गाए देशभक्ति गीत, छाए आजादी के रंग,अजयमेरु प्रेस क्लब में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, सदस्यों व परिजनों के लिए “द गाज़ी अटैक” मूवी का प्रदर्शन

भारत भूमि – (अजमेर) – भारत की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने का जश्न देशभर की तरह अजयमेरु प्रेस क्लब ने भी मनाया। क्लब सदस्यों व परिजनों ने देशभक्ति गीतों पर थिरकने के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत फ़िल्म “द गाज़ी अटैक” भी देखी। तय समय सुबह 10 बजे क्लब के उपाध्यक्ष डॉ.जगदीश मूलचंदानी तथा वरिष्ठ सदस्य बालमुकुंद चौरसिया ने क्लब में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता के जयघोष से क्लब परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात सभागार में देशभक्ति के गीतों का आयोजन हुआ। सदस्यों ने एक से बढ़़ कर एक प्रस्तुतियां देकर आजादी की खुशियों को सुरों के रूप में बिखेरा। इस दौरान दूध जलेबी का स्वाद लेते हुए सभी लोग मस्ती में झूमते रहे। इस आयोजन के बाद प्रेस क्लब सभागार में भारत-पाक के 1971 के युद्ध के दौरान की एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म “द गाज़ी अटैक” का प्रदर्शन बड़े़ पर्दे पर किया गया। दिमाग में रोमांच और दिलों में जज़्बा भर देने वाली इस मूवी को देख कर सभी भावविभोर हो गए।

शुरुआत में उपाध्यक्ष जगदीश मूलचंदानी व बालमुकुंद चौरसिया ने अपने उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह सनकत ने किया। इस मौके पर एमडीएस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर केसी शर्मा, अरविंद मोहन शर्मा, अमित टंडन, सत्यनारायण जाला, रजनीश रोहिल्ला, गुरजेंद्र सिंह विर्दी, रामगोपाल सोनी, अनुराग जैन, शरद कुमार शर्मा , अनिता सोनी, शालिनी जैन, कृष्णा शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य व परिजन उपस्थित थे। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।