Logo
ब्रेकिंग
एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन

1500 वा जश्न ईद मीलादुन्नबी आतिश बाज़ी और डीजे की गाड़ियों पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस में रहेगी माकूल व्यवस्थाएं -गजेंद्र सिंह राठौड़

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

अजमेर (भारत भूमि) – मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव जश्न ईद मीलादुन्नबी जुलूस को लेकर बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) गजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में राठौड़ ने निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान डीजे की गाड़ियो को शामिल करने ओर आतिश बाज़ी पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जुलूस से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।

जश्न ईद मीलादुन्नबी जुलूस को लेकर सूफ़ी इंटरनेशनल के सचिव नवाब हिदायत उल्ला ने कार्यक्रम की जानकारी दी जुलूस चांद दिखाई देने पर 5 सितंबर को प्रातः 9 बजे दरगाह के अंदरकोट से प्रारंभ होगा । त्रिपोलिया गेट से कमानी गेट होता हुआ दरगाह बाज़ार देहली गेट, गंज से ऋषि घटी बायपास पहुंचेगा यहां सलातो सालम पेश कर देश में अमन चैन की दुआ की जाएगी जुलूस में व्यवस्था बनाने के लिए 1500 स्वयंम सेवक तैनात रहेगै जिसकी सूची प्रशासन को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

राठौड़ ने कहा कि जुलूस के दौरान शांति सदभाव बनी रहे इस के लिए आयोजन से जुड़ी संस्थाए विशेष ध्यान रखें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, ने कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष इंतेज़ाम रहेगा ताकि आमजन को जुलूस के दौरान आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बैठक दरगाह नाजिम मोहम्मद बिलाल खान, ट्रैफिक उप अधीक्षक आयुष वशिष्ठ,नगर निगम के नरसिंह चौधरी, स्वास्थ्यअधिकरी पृथ्वी सिंह जोधा, अंजुमन के सदस्य एहतेशाम चिश्ती, काज़ी मुनव्वर अली, सहायक नाजिम डॉ मोहम्मद आदिल, अब्दुल नईम खान, पंचायत अंदरकोटियांन के सचिव नवाब शफीक , सलमान खान, सहित जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग, पी डब्लू डी, टाटा पावर, स्वास्थ्य विभाग, सहित अन्य मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।