Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

जयपुर के बाद अजमेर की सड़कों पर उतरे RTE में चयनित बच्चों के दाखिला नहीं होने से पीड़ित अभिभावक, कहा दो महीने से स्कूलों में पढ़ाई चल रही हैं लेकिन हमारे बच्चों का दाखिला हो गया लेकिन पढ़ाई आज तक शुरू नहीं हुई, 7 दिनों में स्कूलों में प्रवेश नहीं मिला तो देंगे धरना

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)
अजमेर – सोमवार को संयुक्त अभिभावक संघ राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू के नेतृत्व में अभिभावक अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अजमेर के अभिभावक बड़ी संख्या ने एकत्रित हुए और राइट टू एजुकेशन (आरटीई) अधिनियम के तहत राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा चयनित विद्यार्थियों के दाखिल नहीं होने से आक्रोशित अभिभावकों ने कार्यालय के बाहर ना केवल प्रदर्शन किया बल्कि जिला शिक्षा अधिकारी के नाम एडीईओ को ज्ञापन देकर विद्यार्थियों के अगले 7 दिनों में दाखिला देने की मांग की साथ ही दाखिला नहीं होनी की स्थिति में अभिभावकों और विद्यार्थियों के धरना और आमरण अनशन पर बैठने तक की चेतावनी तक दे डाली है। अभी तक आरटीई में चल रहे विवाद को लेकर राजधानी जयपुर में ही अभिभावक सड़कों पर उतरे हुए थे किंतु अब अजमेर का अभिभावक भी खुलकर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो गया। सोमवार को अजमेर जिला शिक्षा कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में जयपुर से संयुक्त अभिभावक संघ राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू भी शामिल हुए और अभिभावकों एवं शिक्षा अधिकारियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उनके साथ अजमेर के अभिभावक राजवीर सिंह, दिनेश ठाडा, आशीष टांक, शैलेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सूरज कुमार सहित काफी संख्या में अभिभावक जुटे।
मीडिया से वार्तालाप करते हुए अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि आरटीई में स्कूल और सरकार की आपसी लड़ाई चल रही है और शिकार अभिभावक एवं विद्यार्थी हो रहे है, मार्च 2025 में राज्य सरकार ने विज्ञप्ति निकाल अभिभावकों से आरटीई में आवेदन मांगे जिस पर पूरे प्रदेश से कुल 3.08 लाख आवेदन सरकार तक पहुंचे, 09 अप्रेल 2025 को जयपुर के शिक्षा संकुल परिसर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विभाग के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति ने पूरे प्रदेश के 80 हजार विद्यार्थियों का लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन कर दाखिला सुनिश्चित करवाया था, उसके बाद से आजतक अभिभावक अपने बच्चों को मिले अधिकारों को प्राप्त करने के लिए शिक्षा विभाग और अधिकारियों के ठोकरें खा रहे, शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी खानापूर्ति के लिए आदेश तो निकाल रहे है किंतु स्वयं अपने दिए आदेश की पालना तक नहीं करवा रहे है। सोमवार को एडीईओ को दिए ज्ञापन में यही मांग की गई थी कि जी आदेश शिक्षा विभाग निकाल रहा है कम से कम विभाग अपने स्वयं के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाएं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।