Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

श्री बामणिया बालाजी धाम का मेला धूमधाम से भरा,रात्रि को हुई भजन संध्या

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)  नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर का वार्षिक मेला सोमवार को बड़े धूमधाम से भरा। इसके एक दिन पूर्व 24 अगस्त, रविवार को भजन संध्या हुई । भजन संध्या की सांय को देरांठू हिन्दू युवा वाहिनी सदर बाजार द्बारा बाहुबली हनुमान व वानर सेना के साथ गाजे बाजे के साथ झण्डा लेकर आये। साथ ही ढाबा मोहल्ला, नसीराबाद के जागेश्वर महादेव मंदिर व भटियाणी से भी भक्त गण गाजे बाजे के साथ झण्डे लेकर आये । वहीं आज सोमवार को मेले के दिन देरांठू के ढाबा मोहल्ला, फडौल्या मोहल्ला, गवारियां समाज , नये शिव मन्दिर, नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मन्दिर, भटियाणी, चाट , मगंरी , लोहरवाड़ा आदि से भी गाजे बाजे के साथ बालाजी के झण्डे आये । इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चौला चढ़ाकर फूलों व गुब्बारा से आकर्षक श्रृंगार कर बाबा की झांकी सजाई गई। मेले के अवसर पर सुबह 9 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ , उसके पश्चात बालाजी महाराज के 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। वहीं 24 अगस्त की रात्रि को आयोजित भजन संध्या में बहार से आये कलाकारों द्बारा एक से बढ़कर एक बालाजी के भजन प्रस्तुत किए गए । मेले में आये ग्रामीण महिला पुरुषों ने मेरे में लगी मणिहारी, खिलोने आदि की दुकानों से जमकर खरीदारी करी वह मेले में लगी चाट , पकोड़ी , मिठाईयों की दुकानों पर भी ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मन्दिर पुजारी परिवार ने सहयोगी सभी भक्त जनों का दुपट्टा ओड़ाकर स्वागत किया। मेले विधायक रामस्वरूप लाम्बा, पंचायत समिति श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर, उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव ने बालाजी महाराज के दर्शन कर धोक लगाई। मेले में पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा। मेले सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच शैतान माली, दिनेश चौधरी, फल सब्जी मण्डी डायरेक्टर राजकुमार मेघवंशी, राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी दिन भर मेले की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। मेले में एक भक्त की और से सम्पूर्ण दिन भर भण्डारा लगाया गया। जिसमें मेले में आये सभी भक्त गणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।